ब्रह्मसरोवर तट पर 11 हजार दीये जलाकर मनाया गया गीता जन्मोत्सव - गीता जन्मोत्सव
कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (Gita Mahotsav in Kurukshetra) में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार आज के दिन ही गीता का जन्म हुआ था. इसलिए आज संध्या के समय ब्रह्मसरोवर के तट पर 11 हजार दीप जलाकर गीता जन्मोत्सव मनाया गया. भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर के तटों पर 11 हजार दीप संध्या के समय एक साथ प्रज्वलित किए और गीता का जन्म उत्सव काफी धूमधाम से मनाया. ये दीप जिला प्रशासन और समाजिक संस्थाओं व कई मंदिरों के सहयोग से यहां पर चलाए गए हैं.