हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

यमुनानगर: महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज - यमुनानगर में ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

यमुनानगर के सदर थाना एरिया में एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Woman accuses father-in-law of attempted rape in Yamunanagar
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

By

Published : Mar 17, 2021, 10:27 PM IST

यमुनानगर: यमुनानगर के सदर थाना एरिया में एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी कुछ साल पहले करनाल के एक गांव में शादी हुई थी. शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, लेकिन उसका ससुराल पक्ष शादी में मिले सामान से खुश नहीं था और शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे.

इतना ही नहीं एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी और इसी दौरान उसका ससुर बुरी नियत से उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया और जब उसने इस बारे में अपने पति और अन्य परिवार के सदस्यों को बताया तो वह उल्टा उसे ही डांटने लगे और इसके बाद उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. जिसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पुलिस को अपनी शिकायत दी.

महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-रेवाड़ी: कुरकुरे दिलाने के बहाने 40 वर्षीय व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

ABOUT THE AUTHOR

...view details