हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

यमुनानगर: महिला थाना डीएसपी ने महिलाओं को दी 'दुर्गा शक्ति एप' की जानकारी - यमुनानगर आंगनवाड़ी वर्कर्स

यमुनानगर आंगनवाड़ी वर्कर्स को एप के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस की ओर से कैंप लगाया गया जिसमें महिला थाना डीएसपी खुद मौके पर पहुंची और महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी.

Durga Shakti App yamunanagar
Durga Shakti App yamunanagar

By

Published : Mar 2, 2021, 9:51 PM IST

Updated : Mar 2, 2021, 10:14 PM IST

यमुनानगर: देशभर में आए दिन क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिस पर काबू पाने का पुलिस हरदम प्रयास कर रही है वहीं महिलाओं का शोषण और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सख्त है. वही हरियाणा में दुर्गा शक्ति ऐप के जरिए भी महिलाओं को सुरक्षा देने का एक सटीक प्रयास है. जहां पुलिस इस ऐप के बारे में तरह-तरह से महिलाओं को जागरूक कर रही है.

ये भी पढ़ें:महिला सुरक्षा पर गंभीर हरियाणा पुलिस, दुर्गा शक्ति ऐप भी बन रहा महिलाओं का सहारा

यमुनानगर में पुलिस ने कैंप लगाकर आंगनवाड़ी वर्कर्स को इस ऐप के बारे में जानकारी दी मौके पर पहुंची महिला थाना डीएसपी ने बताया कि जैसे ही महिला इस ऐप के जरिए कॉल करेंगी उसके 10 मिनट के भीतर आसपास के थाने से पुलिस उसके पास पहुंचेगी और उसकी मदद करने का काम करेगी.

महिला थाना डीएसपी ने महिलाओं को दी 'दुर्गा शक्ति एप' की जानकारी

ये भी पढ़ें:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पुलिस कप्तान ने महिलाओं को दी 'दुर्गा शक्ति एप' की जानकारी

उन्होंने बताया कि महिलाएं किस तरह फोन में दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकती हैं. इसके बारे में महिलाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया है और रात के समय काम से घर लौटती महिलाओं के लिए यह ऐप वरदान साबित हो सकती है

Last Updated : Mar 2, 2021, 10:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details