हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

48 घंटे की मिली थी पैरोल, महज साढ़े 12 घंटे में वापस जेल पहुंचा राम रहीम, जानें वजह - राम रहीम ताजा खबर

राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिलने के बावजूद साढ़े 12 घंटे में ही उसे वापस सुनारिया जेल में आना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए उसे वापस जेल लाया गया है.

Ram Rahim parole cancel
पैरोल मिलने के बाद भी साढ़े 12 घंटे में रोहतक जेल पहुंचा राम रहीम

By

Published : May 21, 2021, 9:17 PM IST

रोहतक: यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटों की पैरोल दी गई थी लेकिन 12 घंटे में ही राम रहीम को वापस रोहतक के सुनारिया जेल में आना पड़ा. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा राम रहीम की पैरोल को लेकर विरोध जताया गया था जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राम रहीम को वापस सुनारिया जिले आना पड़ा.

ये भी पढ़ें:रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली 48 घंटे की पैरोल, मां की बीमारी का दिया हवाला

बता दें कि शुक्रवार सुबह 6 बजे राम रहीम को सुनारिया जेल से निकाला गया था और करीब सवा सात बजे मानरेसर और तावडू के नजदीक फार्म हाउस पर राम रहीम को लेजाया गया. बड़ी बात ये है कि यहां राम रहीम की मां के साथ-साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी. वहीं राम रहीम के परिवार के तमाम सदस्य भी फार्म हाऊस पर पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें:सिरसा में कबूतरों को दाना डालती दिखी हनीप्रीत, वीडियो हुआ वायरल

लोकिन राम रहीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 5 बजे फार्म हाऊस से वापस रोहतक की सुनारिया जेल के लिए ले जाया गया और शाम को 6 बजकर 35 मिनट पर वापस राम रहीम सुनारिया जेल पहुंच गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details