हरियाणा

haryana

पानीपत: नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By

Published : Sep 21, 2019, 8:58 PM IST

पानीपत में नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान निगम के कर्मचारियों ने इको ग्रीन और जेबीएम कंपनी के पुतले फूंके और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों का सरकार पर आरोप है कि उनकी किसी मांगों को सरकार ने अब तक नहीं लागू किया है.

नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पानीपत:नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ भारी रोष है जिसके चलते गुस्साए निगम कर्मचारियों ने इको ग्रीन और जेबीएम कंपनी के पुतले फूंके और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि 4 सितंबर को सरकार के साथ मांगो पर समझौता हुआ था लेकिन सरकार ने उसके बारे में एक भी पत्र जारी नहीं किया. साथ ही कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को वापस रखने को कहा था लेकिन अभी तक सरकार ने उन्हें काम पर वापस नहीं लगाया.

नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी की मार! पानीपत में जोमेटो कम्पनी ने 100 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी
नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को सर्व कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन किया है औऱ सरकार से जल्द से जल्द नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की.
इस दौरान सर्व कर्मचारि संघ जिला प्रमुख तेजपाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताले का समर्थन करने के लिए पुरे हरियाणा में ग्रीन कंपनी और जेबीएम कंपनी के पुतले फूंके. उन्होंने कहा कि 4 तारिख को सरकार ने उनकी मांग निकाले गए कच्चे कर्मचारियों को फिर से बहाल करने को मानते हुए कहा था कि इन्हें फिर से बहाल किया जाएगा. लेकिन उस मीटिंग में जो भी बातचीत हुई थी. उसका आजतक कभी कोई लेटर जारी नहीं हुआ.

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांग को अगर नहीं मानेगी तो हम इस विधानसभा चुनाव में 75 पार नहीं पूरे हरियाणा से बाहर कर देंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details