हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

पंचकूला: हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित - पंचकूला हरियाणा पुलिस अधिकारी सम्मानित

डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है. डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक और निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है.

14 Officers awarded police meda
हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

By

Published : Jan 25, 2021, 3:33 PM IST

पंचकूला: गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है.

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

ये भी पढ़ें:फरीदाबाद: YMCA का छात्र राजपथ पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में लेगा हिस्सा

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर, लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:राजपथ पर शिल्का गन की कमान संभालेंगी पानीपत की ये कैप्टन बिटिया

डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक और निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है. इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों और जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details