हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

सरकार के आश्वासन के बाद NHM कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, ड्यूटी भी ज्वॉइन की

23 दिन हड़ताल पर रहने के बाद NHM कर्मचारी ड्यूटी पर लौट लाए हैं. सरकार से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी हड़ताल छोड़ सीएमओ ऑफिस पहुंचे. उसके बाद अपनी हाजिरी दर्ज कराते हुए ड्यूटी ज्वॉइन की.

By

Published : Feb 28, 2019, 11:07 AM IST

ड्यूटी पर लौटे NHM कर्मचारी

महेंद्रगढ़: नारनौल में NHM कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी और 237 कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए. संघ के जिला प्रधान डॉ पुष्पेंद्र ने बताया कि 26 फरवरी को एनएचएम कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा और एनएचएम हरियाणा के मिशन निदेशक के साथ आयोजित की गई थी. जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा हमारी मांगों के बारे में आश्वस्त किया गया है.

ड्यूटी पर लौटे NHM कर्मचारी

सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म
जिसके बाद सभी कर्मचारियों की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी जाए. कर्मचारी सुबह 9 बजे सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचे और एमडी की ओर से जारी किए गए पत्र का हवाला देते हुए हड़ताल वापस लेने की लिखित सूचना सीएमओ को दी. हड़ताल में बर्खास्त 49 कर्मचारियों की ओर से लिखित पत्र भी सीएमओ को दिया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details