हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में आज ये कार्यक्रम होंगे आयोजित - krukshetra news

कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 5 दिसंबर को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें पंजाबी गायक दिलेर मेंहदी भी शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे.

Schedule of 5th December Internatioanl Gita Mahotsav 2019
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम

By

Published : Dec 5, 2019, 8:02 AM IST

कुरुक्षेत्र:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पांच दिसंबर को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें पंजाबी गायक दिलेर मेंहदी भी शिरकत करेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे. इस दौरान पुरुषोत्तम बाग में महाआरती और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा

आज निम्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

  • सुबह 10 बजे से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा.
  • सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ज्योतिसर में गीता पाठ होगा.
  • सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.
  • शाम 5 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्मसरोवर पर वाटर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा.
  • शाम 6 बजे से पुरुषोत्तमपुरा बाग में महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अंतराष्ट्रीय गीता जयंती में खूब जमा है रंग, देखिए तस्वीरें

ABOUT THE AUTHOR

...view details