करनाल: हरियाणा में शनिवार को फल-सब्जियों के दाम (Fruits and Vegetables Price in Haryana) जारी हो गए हैं. प्रदेश में हरी सब्जियों की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सब्जियों की महंगाई से बजट बिगड़ चुका है. हालांकि आलू प्याज, टमाटर के दाम में फिलहाल सामान्य हैं लेकिन मशरूम, मिर्च, नीबू, भिंडी, लहसुन के दाम तो आसमान पर पहुंच गए हैं. सब्जियों के साथ फलों की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है.
सब्जियों के लगातार बढ़ रहे भाव ने इन दिनों गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा दिया है. आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं. भावों में एकदम से इतना उछाल आया है कि कम आय वाले परिवारों के लिए हरी सब्जी खरीदकर खाना मुश्किल हो रहा है. इधर, दालें महंगी होने से रसोई का बजट पहले से ही बिगड़ा हुआ है, तो अब हरी सब्जियों के भावों ने जायका और महंगा कर दिया है.
गर्मी के इस मौसम में जिस नींबू
सब्जी | दाम (प्रति किलोग्राम) |
मटर | 50 रुपये |
गाजर | 20 रुपये |
आलू | 15 रुपये |
टमाटर | 30 रुपये |
गोभी | 30 रुपये |
बन्द गोभी | 25 रुपये |
प्याज | 20 रुपये |
खीरा | 35 रुपये |
पॉलीहाउस खीरा | 35 रुपये |
पालक | 20 रुपये |
धनिया | 50 रुपये |
मेथी | 20 रुपये |
नींबू | 230 रुपये |
शिमला मिर्च | 55 रुपये |
मूली | 30 रुपये |
अदरक | 60 रुपये |
फ्रांस बीन | 60 रुपये |
मशरूम | 150 रुपये |
हरी मिर्च | 90 रुपये |
भिंडी | 80 रुपये |
पुदीना | 30 रुपये |
चुकंदर | 20 रुपये |
चपन कदु | 20 रुपये |
लौकी | 40 रुपये |
कद्दू | 20 रुपये |
तोरई | 80 रुपये |
ककड़ी | 60 रुपये |
बैंगन | 20 रुपये |
लहसुन | 70 रुपये |
करेला | 70 रुपये |