हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

रोडवेज कर्मचारियों और सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई, 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल - 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने दावा किया कि देशभर से करीब 20 करोड़ कर्मचारी 8 जनवरी को होने वाली हड़ताल में हिस्सा लेंगे. वहीं ज्यादा तादाद में हरियाणा रोडवेज कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे.

8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल
हड़ताल में हिस्सा लेंगे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी

By

Published : Jan 4, 2020, 10:38 AM IST

हिसार: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों की फैडरेशनों के आह्वान पर 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है. हरियाणा रोडवेज कर्मचारी भी इस हड़ताल का समर्थन करने जा रहे हैं. हड़ताल को लेकर हिसार में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई.

8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने दावा किया कि देशभर से करीब 20 करोड़ कर्मचारी इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे. वहीं ज्यादा तादाद में हरियाणा रोडवेज कर्मी भी हड़ताल में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि हड़ताल की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं.

रोडवेज कर्मचारियों और सरकार के बीच आर-पार की लड़ाई

हड़ताल में हिस्सा लेंगे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी
सुभाष लांबा ने बताया कि हरियाणा के कई विभागों के कर्मचारी अपनी-अपनी मांगों लेकर इस हड़ताल का समर्थन करेंगे. उन्होंने बताया कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का और सेवा सुरक्षा नही दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल होंगे.

ये भी पढ़िए:ट्रेन का किराया बढ़ने से यात्री नाराज, 'सरकार को सुविधाओं पर भी करना चाहिए काम'

किलोमीटर स्कीम का कर्मचारी करेंगे विरोध

इसके साथ ही उन्होंने बताया की रोडवेज कर्मचारी सरकार की किलोमीट स्कीम दोबारा शुरू करने का विरोध करते हुए हड़ताल को अपना समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को 8 जनवरी से पहले ही हड़ताल पर बैठ जाने के लिए मजबूर कर रही है.

अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम को वापस नहीं लिया तो मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल करनी ही पड़ेगी और अगर हड़ताल के बाद भी सरकार नहीं मानी तो वो 8 जनवरी के बाद अपने आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details