हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे हरियाणा के पर्वतारोही रोहताश खिलेरी - रोहताश खिलेरी माइनस 40 डिग्री वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहताश खिलेरी 21 फरवरी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया की माउंट क्लिमंजारो चोटी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना होंगे.

hisar Mountaineer Rohtash Khilari
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी इतिहास रचने को तैयार, माइनस 40 डिग्री तापमान पर 24 घंटे रहकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

By

Published : Feb 16, 2021, 9:03 PM IST

Updated : Feb 18, 2021, 7:17 AM IST

हिसार: जिले के गांव मल्लापुर में रहने वाले एवरेस्ट विजेता रोहताश खिलेरी इस बार नया इतिहास रचने की तैयारी में जुट गए हैं. रोहताश खिलेरी 21 फरवरी को दिल्ली से अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी के लिए रवाना होंगे. अबकी बार वो अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया की माउंट क्लिमंजारो जिसकी ऊंचाई 5 हजार 895 मीटर है, और जहां -29 डिग्री तापमान रहता है, वहां पर 24 घंटे रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं.

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे हरियाणा पर्वतारोही रोहताश खिलेरी

वहीं इससे पहले भी रोहताश खिलेरी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने का सपना देखा और माउंट एवरेस्ट आखिरकार 2018 में जीत लिया. रोहताश ने 2018 में ही 23 जुलाई को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी क्लिमंजारो को फतह कर चुके हैं और तो और रोहताश यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर भी परचम लहरा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:हिमाचल के देव टिब्बा पहाड़ पर चढ़ा हरियाणा का ये पर्वतारोही

रोहताश बताते हैं एक दिन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए काठमांडू जाते समय उन्होंने अपने जीवन में पहली बार बर्फीले पहाड़ों की एक झलक देखी. इसके बारे में पूछने पर बगल में बैठे नेपाली ने जानकारी दी कि ये पहाड़ एवरेस्ट के नाम से मशहूर सागरमाथा नामक सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक है, जिसके बाद रोहताश ने एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना देखा.

ऐसे बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:पर्वतारोही अनीता कुंडू को किया जाएगा तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित

रोहताश का कहना है कि वो दोबारा माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन नेपाल सरकार की तरफ से उन्हें परमिशन नहीं मिली है इसलिए अब उनका एक और लक्ष्य है और वो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी क्लिमंजारो है जहां वो 24 घंटे बिताकर देश का नाम रौशन करना चाहते हैं.

Last Updated : Feb 18, 2021, 7:17 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details