हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

पूर्व लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा का गुरुग्राम में निधन, कैंसर से पीड़ित थे चोपड़ा - ashwini chopra punjab kesari editor

करनाल लोकसभा से बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा ने शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे आखिरी सांस ली. अश्विनी चोपड़ा के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने शोक प्रकट किया है.

Former Lok Sabha MP Ashwini Chopra died in Gurugram
Former Lok Sabha MP Ashwini Chopra died in Gurugram

By

Published : Jan 18, 2020, 2:59 PM IST

गुरुग्राम:करनाल के पूर्व लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा का आज निधन हो गया. बता दें कि बीते काफी समय से अश्विनी चोपड़ी बीमार चल रहे थे.

दरअसल, बीती 6 जनवरी को अश्विनी चोपड़ा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आईसीयू में डॉक्टर की विशेष टीम की निगरानी में अश्विनी चोपड़ा का इलाज चल रहा था, लेकिन आज अचानक 11 बजे के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ी और 11:40 पर अश्विनी चोपड़ा ने आखिरी सांस ली.

पूर्व लोकसभा सांसद अश्विनी चोपड़ा का गुरुग्राम में हुआ निधन, देखें वीडियो

ये भी पढे़ं- क्या ओपी धनखड़ होंगे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, सुनिए उनका ये बयान

कौन हैं अश्विनी चोपड़ा?
अश्विनी चोपड़ा दिल्ली के पंजाब केसरी के संपादक थे. अश्विनी करनाल से 16 वीं लोक सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे. उन्होंने कांग्रेस के अरविंद कुमार शर्मा को हराकर जीत हासिल की थी.

साल 2014 में अश्विनी चोपड़ा को गृह मामलों पर स्थायी समिति का सदस्य भी चुना गया था. अश्विनी चोपड़ा 2014 में विदेश मंत्रालय (MEA) विदेशों के साथ भारत के सम्बन्धों के व्यवस्थित संचालन के लिये उत्तरदायी मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य चुने गए थे.

सीएम मनोहर लाल ने टवीट कर किया अश्विनी चोपड़ा को याद

सीएम ने लिखा कि करनाल से भाजपा के पूर्व सांसद और पंजाब केसरी दिल्ली के संपादक श्री अश्विनी चोपड़ा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उन्होंने लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.

सुभाष बराला ने किया शोक प्रकट
पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदना प्रकट की है. सुभाष बराला ने ट्वीट कर लिखा कि करनाल से भाजपा के पूर्व सांसद और पंजाब केसरी दिल्ली के संपादक अश्विनी चोपड़ा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details