हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

BSNL के कच्चे कर्मचारियों को नहीं मिली 10 महीने से सैलरी, कर्मचारियों ने दी सुसाइड की चेतावनी - बीएसएनएल

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिला है. जिस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है.

BSNL के कच्चे कर्मचारियों को नहीं मिली 10 महीने से सैलरी, कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की चेतावनी

By

Published : Jul 23, 2019, 5:33 PM IST

Updated : Jul 23, 2019, 5:51 PM IST

फतेहाबाद:पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिलने पर बीएसएनएल के कच्चे कर्मचारियों ने हड़ताल की. कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विभाग का काम ठप पड़ गया.

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है. जिस वजह से उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

BSNL के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल

जल्द वेतन देने की मांग
कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने खुदकुशी करने की भी चेतावनी दी.

Last Updated : Jul 23, 2019, 5:51 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details