फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने होली के पावन पर्व पर अपने निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया और होली मनाई. बता दें गुरुवार सुबह से ही विपुल गोयल के घर लोगों का आना शुरु हो गया है.
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मनाई होली, कहा- होली का श्रेय सरहदों पर खड़े जवानों को जाता है - कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
इस बार देश में होली चुनावों के वजह से भी काफी खास बन गई है. सभी राजनेता अपने घरों में होली के त्योहार को खुब धूमधाम से मना रहे हैं. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी अपने निवास स्थान पर होली मनाई
इस खास अवसर पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को शुभकामनाएं दी और उनके साथ जमकर होली खेली. होली के पावन पर्व पर विपुल गोयल ने देशवासियों को हाली के त्योहार की शुभकामनाएं दी और भाईचारे का संदेश दिया. साथ ही विपुल गोयल ने कहा आज देश की सरहदों पर जवान हमारी रक्षा के लिए दिन रात तैनात हैं. इन्हीं जवानों के बल पर आज हम अपने त्योहार खुशी-खुशी मना रहे हैं, जिसका श्रेय हमारे देश के जवानों को जाता है.
आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपुल गोयल ने कहा कि अगले 2 महीने 23 मई तक लोकतंत्र की होली चलेगी. ऐसे में लोकतंत्र के इस पर्व को लोग अपने मतदान का प्रयोग करके मनाएं.