हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

चंडीगढ़: मिल्खा सिंह की दोबारा तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद PGI में भर्ती - मिल्खा सिंह खबर

'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें गुरुवार शाम चंडीगढ़ पीजीआई(PGI) में भर्ती कराया गया है.

Milkha Singh admitted hospital
चंडीगढ़: मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, PGI में कराया गया भर्ती

By

Published : Jun 3, 2021, 10:28 PM IST

चंडीगढ़: पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह(Milkha Singh) को एक बार फिर चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत बगड़ने की वजह से गुरुवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ी, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

बताया जा रहा है कि मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) कम होने के चलते पीजीआई में लाया गया है. बता दें कि करीब 10 दिन पहले मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और फिर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां से उन्हें 3 दिन पहले ही छुट्टी दे दी गई थी. वहीं उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभी भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details