चंडीगढ़: फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया गया. देश को राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल दिलाने वाले मशहूर धावक मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ पीजीआई में शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली. मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर-25 के श्मशान घाट में किया गया.
चंडीगढ़: पंचतत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - मिल्खा सिंह ताजा समाचर
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (Milkha Singh) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया गया.

Milkha Singh Funeral Chandigarh
पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे. इससे पहले मिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था. उनके परिवार में उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं. मिल्खा सिंह के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई उन्हें अलग-अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है.
Last Updated : Jun 19, 2021, 5:32 PM IST