हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में जोरदार बारिश से बढ़ी ठंढ - heavy rainfall in chandigarh

शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई. बारिश के कारण चंडीगढ़ के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.

heavy rainfall in chandigarh
heavy rainfall in chandigarh

By

Published : Mar 6, 2020, 11:45 AM IST

Updated : Mar 6, 2020, 12:12 PM IST

चंडीगढ़: शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में अचानक बारिश शुरू हो गई. हालांकि गुरुवार रात को भी चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह सात बजे ये चंडीगढ़ में तेज बारिश शुरू हो गई, जो अगले कई घंटों तक जारी रही.

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

बारिश की वजह से चंडीगढ़ के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. जहां गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था. वहीं शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ में हुई जोरदार बारिश, तापमान में आई गिरावट

ये भी पढ़ें-तहसीलदार को सस्पेंड करने के मामले में खट्टर सरकार को हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

इसके अलावा शुक्रवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में ये बदलाव आया है.

शनिवार को भी ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी चंडीगढ़ में ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. शनिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रह सकता है. जबकि रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है. रविवार का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की उम्मीद है.

Last Updated : Mar 6, 2020, 12:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details