चंडीगढ़:हरियाणा सरकार की ओर से टोक्यो ओलम्पिक-2021 (Tokyo Olympic-2021) में चयनित खिलाड़ियों को विशेष सहायता राशि दी गई है. सरकार की ओर से ओलंपिक में चुने गए खिलाड़ियों (Olympic Selected Haryanavi Players) के बैंक खातों में 5 लाख रुपये की 'तैयारी राशि' ट्रांसफर की गई है, ताकि खिलाड़ी ओलंपिक के लिए अच्छी तैयारी करें और उन्हें किसी तरह की सुविधाओं में कमीं ना आए.
आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक 19 खिलाड़ी ओलंपिक के सिलेक्ट किए जा चुके हैं. इन खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ियों को 'तैयारी राशि' दी जा चुकी है. एक खिलाड़ी यमुनानगर से शूटिंग खिलाड़ी संजीव राजपूत को किसी तकनीकी कमी की वजह से 5 लाख रुपये नहीं मिले हैं.
ये पढ़ें-साक्षी मलिक को हराने वाली पहलवान ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
किन खिलाड़ियों को मिली ओलंपिक की टिकट?
- भिवानी के बॉक्सिंग खिलाड़ी विकास कृष्ण
- भिवानी के ही बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीष कौशिक
- भिवानी की ही बॉक्सिंग खिलाड़ी पूजा रानी
- रोहतक के बॉक्सिंग खिलाड़ी अमित पंघाल
- पलवल के शूटिंग खिलाड़ी अभिषेक वर्मा
- पंचकूला के शूटिंग खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देसवाल
- झज्जर के शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर
- यमुनानगर की शूटिंग खिलाडी संजीव राजपूत
- चरखी दादरी की रैसलर विनेश फोगाट
- जींद की रेसलिंग खिलाड़ी अंशु
- झज्जर के रेसलिंग खिलाड़ी दीपक पुनिया
- सोनीपत की रेसलिंग खिलाड़ी सोनम
- सोनीपत के रेसलिंग खिलाड़ी रवि कुमार
- रोहतक के रेसलिंग खिलाड़ी सुमित
- रोहतक की रेसलिंग की खिलाड़ी सीमा
- झज्जर की रेसलिंग खिलाड़ी बजरंग
- झज्जर के एथलेटिक खिलाड़ी राहुल
- महेंद्रगढ़ से एथलेटिक खिलाड़ी संदीप कुमार
- पानीपत से एथलेटिक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा
ये पढ़ें-हरियाणा के संदीप और राहुल ने 20 किलोमीटर वॉक रेस में ओलंपिक क्वालिफाई किया