चंडीगढ़ : राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम में अचानक बदलाव आया. सुबह ही शहर में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरु हो (rain In chandigarh) गई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गईं. धूप न निकलने से भी ठंडक में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. चंडीगढ़ में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में आज सुबह से ही रूक- रूक कर हल्की बारिश की वजह से पूरा शहर ठंड की चपेट में है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जाने न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पूरे हफ्ते शहर में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. आगामी सोमवार और मंगलवार को बारिश की भी उम्मीद है. इसके अलावा आगामी 24 घंटे में शीतलहर चलने के भी आसार है.
वहीं अगर आने वाले दिनों की बात करें तो शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को भी चंडीगढ़ में हल्की बारिश की प्रबल संभावना है. शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं रविवार को हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है.
अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शुक्रवार 22.8 | 8 |
शनिवार 22 | 11 |
रविवार 18 | 12 |
रविवार 18 | 12 |
सोमवार 16 | 11 |
मंगलवार 17 | 9 |