चंडीगढ़: चंडीगढ़ का मॉर्डन आर्किटेक्टचर वर्क विश्व विख्यात है और तस्कर भी इस बात का खूब फायदा उठा रहे हैं. यही वजह है कि बड़े देशों के बाद अब छोटे देशों में भी चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम होने लगा है. पहली बार यूरोप के सातवें सबसे छोटे देश लक्जमबर्ग में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर 1.3 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है.
चंडीगढ़ को डिजाइन करने वाले स्विस आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इस फर्नीचर को डिजाइन किया था और आज चंडीगढ़ के नाम और जेनरे के अनोखे डिजाइन को करोड़ों रुपये में नीलाम किया जा रहा है. दरअसल र्लक्जमबर्ग के नीलाम घर ने कुल 14 फर्नीचर आइटम नीलामी के लिए चुने थे, जिनमें से 11 नीलाम हो गए. इनमें सबसे महंगा जेनरे का डिजाइन सोफा 20 लाख रुपये में नीलाम हुआ है.
ये आइटम हुए हैं नीलाम
- दुर्लभ ऑफिस केन चेयर 2.50 लाख
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस टेबल 13.39 लाख
- ऑफिस केन चेयर टीक 1.96 लाख
- ईजी आर्मचेयर 14.73 लाख
- स्क्वेयर टेबल 5.8 लाख
- छह डाइनिंग चेयर्स 16.52 लाख
- लो फायरसाइड चेयर 15.17 लाख
- स्टूडेंट चेयर 2.23 लाख
- स्मॉल डेस्क 5.8 लाख