चंडीगढ़ःलॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे बंद होने से बाजारों में भी सन्नाटा पसर चुका है. इस बीच ट्रेन और बस सेवाएं भी बंद हो चुकी है. जिसके कारण बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर हरियाणा में फंसे हुए हैं. जो अपने गृह राज्य वापस जाना चाहते हैं. जिसको देखते हुए हरियाणा में फंसे लगभग दो लाख 21 हजार प्रवासियों को खट्टर सरकार ने उनके राज्य भेजने के लिए 6 स्पेशल ट्रेने चलाने का ऐलान किया है.
चलाई जाएंगी 6 ट्रेनें
हरियाणा में फंसे लगभग दो लाख प्रवासियों ने खट्टर सरकार से राज्य के बाहर जाने की अनुमति मांगी थी. जिनमें भी बड़ी तादाद मजदूरों की है. मजदूरों की मांग पर हरियाणा में दूसरे राज्यों के फंसे 2 लाख 21 हजार प्रवासियों को उनके राज्य में भेजने के लिए खट्टर सरकार प्रदेश से 6 ट्रेने चलाएगी. ये ट्रेनें हरियाणा से दूसरे राज्यों के प्रवासियों को उनके राज्य पहुंचाएगी और दूसरे राज्यों में फंसे हरियाणा के 62 हजार लोगों को वापस लेकर आएंगी.
ये हैं 6 श्रमिक ट्रेनें
यहां से | यहां तक | इस दिन चलेगी ट्रेन |
हिसार | कटिहार | 5.5.2020 |
अंबाला | कटिहार | 5.5.2020 |
रोहतक | कटिहार | 5.5.2020 |
हिसार | मुजफ्फरपुर | 5.5.2020 |
भिवानी | सोनभद्र | 5.5.2020 |
अंबाला | भागलपुर | 5.5.2020 |