हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित, एक राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगे सम्मानित - Police Medals By Union Home Ministry

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा के पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य करने के लिये सम्मानित (14 Officers Of Haryana Police Decorated) किया जाएगा. वहीं, विशिष्ट कार्य करने पर एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये भी चुना गया है.

14 Officers Of Haryana Police Decorated
गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

By

Published : Jan 25, 2023, 11:05 PM IST

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है. घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

विशिष्ट सेवाओं के लिए अमिताभ ढिल्लों राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है.

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिला पदक:जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है उनमें सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:Republic day 2023: 412 वीरता पुरस्कारों की घोषणा, 6 को कीर्ति और 15 को शौर्य चक्र सम्मान

हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें:padma awards 2023 : दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, जाकिर हुसैन और एसएम कृष्णा भी होंगे सम्मानित

ABOUT THE AUTHOR

...view details