हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

अंबाला पुलिस ने दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में महिलाओं को किया जागरूक - अंबाला दुर्गा शक्ति ऐप न्यूज

अम्बाला पुलिस ने शुक्रवार को हर घर लक्ष्मी मुहिम के तहत महिलाओं को जागरूक किया और दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी भी दी.

ambala Police made women aware regarding durga shakti app
अंबाला पुलिस ने दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

By

Published : Nov 13, 2020, 9:36 PM IST

अंबाला:जिले में महिला शक्ति को बढ़ावा देने और महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए अंबाला महिला पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है. अंबाला महिला पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं को मिठाई बांटकर दीपावली की बधाई दी. इसके साथ ही 'हर घर लक्ष्मी' मुहिम के तहत उन्हें दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी.

इस संबंध में महिला थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि दीपावली के मौके पर अंबाला शहर की विभिन्न जगहों पर जाकर महिलाओं को मिठाई बांटी गई और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गई.

अंबाला पुलिस ने दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं को हर घर लक्ष्मी मुहिम के तहत दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में जानकारी भी दी गई. उन्होंने बताया कि नारी लक्ष्मी का रूप होती है और पुलिस का हमेशा यही प्रयास रहा है कि हर महिला को जागरूक किया जाए.

एसएचओ सुनीता ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने दुर्गा शक्ति ऐप बनाई है. उन्होंने कहा कि जितने भी हरियाणा में महिला थाने बनाए गए हैं. वो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:जींद में प्रदूषण के कारण सांस लेना भी हुआ मुश्किल, घुट-घुटकर जीने को मजबूर लोग

ABOUT THE AUTHOR

...view details