हरियाणा

haryana

By

Published : Jun 3, 2019, 8:35 PM IST

ETV Bharat / city

पंचकूला: महिला कार्यकर्ताओं से मिले सुभाष बराला, विधानसभा चुनाव की बनी रणनीति

सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस मजबूत ढांचे की नींव इसके कार्यकर्ता हैं. भारतीय जनता पार्टी संगठन में महिला कार्यकर्ता भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी को निष्ठा से निभा रही हैं.

बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक

पंचकूला:बीजेपी कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व का कोई जबाव नहीं है. सांगठनिक रूप से भी भारतीय जनता पार्टी से मजबूत संगठन पूरे देश में कोई नहीं है.

सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस मजबूत ढांचे की नींव इसके कार्यकर्ता हैं. भारतीय जनता पार्टी संगठन में महिला कार्यकर्ता भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी को निष्ठा से निभा रही हैं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल ही में लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने दस की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है जिसके लिए भाजपा महिला मोर्चा बधाई का पात्र है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details