हरियाणा

haryana

Weather Update of Haryana: आज साफ रहेगा मौसम, 29 जून के बाद बारिश के आसार

By

Published : Jun 25, 2022, 8:47 AM IST

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना जताई है. वही प्रदेश में पिछले सप्ताह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. साथ ही ये बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर बरसी. बारिश होने से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आई.

Weather Update of Haryana
Weather Update of Haryana

चंडीगढ़:हरियाणा में 22 जून से वर्षा की गतिविधियों में कमी आई (Haryana weather update) है. वहीं, 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा. इस दौरान पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने (heat wave in haryana) हो सकती है. लेकिन 29 जून से राज्य में फिर से वर्ष की गतिविधियां शुरू होने की संभावना बन रही है.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री मानसून हवाओं तथा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 16 जून रात्रि से प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई है, जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से बादल और हवाओं के साथ बारिश हुई. उन्होंने कहा कि 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा, जबकि 29 जून से राज्य में फिर से वर्ष की गतिविधियां शुरू हो सकती है.

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ 32°C 24°C
अम्बाला 32°C 23°C
भिवानी 32°C 25°C
फरीदाबाद 32°C 25°C
फतेहाबाद 38°C 29°C
गुड़गांव 32°C 23°C
हिसार 38°C 24°C
करनाल 32°C 23°C
जींद 37°C 31°C
कुरुक्षेत्र 32°C 24°C
मेवात 38°C 25°C
पंचकूला 35°C 28°C
पानीपत 32°C 24°C
रेवाड़ी 37°C 30°C
रोहतक 33°C 24°C
सिरसा 33°C 23°C
सोनिपत 36°C 28°C
चरखी दादरी 39°C 28°C

राज्य में बारिश होने से उत्तरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं. बता दें प्रदेश में ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित (Weather Update of Haryana) होगी. मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 26 जून के बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बारिश से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही ये बारिश फसलों के लिए जीवनदायनी बनेगी और तापमान में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details