- मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान कहा आज करनाल के कैमला में किसान महापंचायत का आयोजन किया था
- हम जानते हैं कि कृषि कानूनों को लेकर धरने दिए जा रहे हैं हमारा दायित्व बनता है इसकी वास्तविकता बताने की
- सीएम ने कहा एक कार्यक्रम पहले भी रखा गया था
- आज दूसरा कार्यक्रम था , प्रशाशन की वहां किसान संगठनों के नेताओ से बात हुई थी
- किसान नेताओं ने कहा था सांकेतिक प्रदर्शन होगा
- मगर इस वादे को उन्होंने निभाया नहीं
- 5 हजार से अधिक जनता किसान महापंचायत में पहुंचे थे
- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने अपना हेलीकॉप्टर करनाल में उतरवाया
- सीएम ने कहा जो विषय लोगों को बताने थे वो उन्हें बता दिए गए
- प्रदेश अध्यक्ष एवं बाकी नेताओं ने वहां लोगों को सम्बोधित किया
- 100 करोड़ की योजनाओं को बताना था वो किसी मौके पर फिर होंगी
- सीएम ने कहा हमारे देश में मजबूत लोकतंत्र है
- अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है
- हमने तथाकथित किसान नेताओं के आंदोलन को कभी रोका नहीं
- हमने प्रदर्शन में साफ सफाई से लेकर कई व्यवस्था की हैं
- सीएम ने कहा देश की जनता इसको बर्दाश्त करेगी मुझे नहीं लागता
- सीएम ने कहा लोकतंत्र के प्रति हमारे देश की आस्था है , देश की जनता सब समझती है
- जनता को जितना संदेश मैं दे पाता उससे अधिक इस प्रदर्शन से हो गया
- सीएम ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी ने उकसाने का काम किया
- नौजवानों व अपने साथ लगे लोगों को कहा मरोड़ निकाल देंगे
- सीएम ने कहा इस प्रोटेस्ट के पीछे कांग्रेस और कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों का हाथ है
LIVE: हरियाणा की दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए हर अपडेट - हरियाणा की दिनभर की बड़ी खबरें
18:33 January 10
मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
17:40 January 10
अब 6.30 बजे होगी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 5 बजे होनी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
- करनाल में मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत हुई थी रद्द
16:36 January 10
चंडीगढ़: शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज शाम 5 बजे हरियाणा निवास चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
13:12 January 10
रोहतक में चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या की
- रोहतक: पाकस्मा गांव में पति ने की पत्नी की हत्या
- सुबह संदीप ने सीमा के सिर पर चोट मारकर दिया घटना को अंजाम
- आरोपी पति ने गांव के सरपंच को दी घटना की सूचना
- सांपला थाना पुलिस ने आरोपी संदीप को लिया हिरासत में
- चरित्र पर संदेह को बताया जा रहा है हत्या की वजह
- एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर की जांच
- शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा
11:47 January 10
सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए टोल से निकले किसान
करनाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए किसान टोल से निकले और दो बैरिकेड तोड़े
10:56 January 10
किसान महापंचायत का विरोध करने के लिए जुटे किसान
करनाल: मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत का विरोध करने के लिए हजारों की संख्या में किसान करनाल और घरौंडा के टोल के पास जमा हो गए हैं. काले झंडे लेकर किसान सीएम और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं.
10:44 January 10
सड़क मार्ग से कैमला नहीं जाएंगे सीएम मनोहर लाल
किसान महापंचायत को लेकर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास किसान इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं. सीएम भी महापंचायत में शामिल होने के लिए अब करनाल से गांव कैमला तक हेलिकॉप्टर का सहारा लेंगे.
07:40 January 10
बड़ी खबरें लाइव अपडेट
- आज करनाल में किसान महापंचायत का होगा आयोजन
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महापंचायत में लेंगे हिस्सा
- कई किसान संगठन महापंचायत का विरोध कर रहे
- पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए