हरियाणा

haryana

ETV Bharat / city

LIVE: किसान आंदोलन का 17वां दिन, किसानों ने हरियाणा में कई जगह टोल फ्री करवाए - farmers protest update

farmers-protest-against-agriculture-laws
किसान आंदोलन का 17वां दिन

By

Published : Dec 12, 2020, 7:24 AM IST

Updated : Dec 12, 2020, 3:14 PM IST

15:13 December 12

भिवानी में टोल फ्री

किसानों ने चरखी दादरी रोड पर कितलाना टोल को फ्री करवाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की

14:58 December 12

सिरसा में टोल फ्री

किसानों ने सिरसा में एनएच-9 पर स्थिति भावदीन टोल प्लाजा फ्री कराया

14:56 December 12

रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन

किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर धरना दिया और बिक्री बंद करवा दी.

14:55 December 12

कैथल में किसानों ने कराया टोल फ्री

कैथल से कुरुक्षेत्र की सीमा पर मौजूद गांव थाना के टोल प्लाजा पर किसानों का डेरा

14:54 December 12

फरीदाबाद में फ्री नहीं हुए टोल

फरीदाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसान टोल फ्री नहीं करवा पाए.

14:53 December 12

पिपली में भी टोल फ्री

पिपली (ख़रखौदा) से KMP पर आने-जाने वालों के लिए किसानों ने कराया टोल फ्री

10:37 December 12

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जत्था दिल्ली रवाना

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पंजाब से किसानों का एक बड़ा जत्था दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रहा है. ये किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं.

10:34 December 12

शंभु बॉर्डर के पास टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवाया

दिल्ली-पंजाब को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर के पास भी किसानों ने टोल को फ्री करवा दिया है. जिसके बाद यहां से वाहनों के यातायात का सिलसिला लगातार जारी है.

09:24 December 12

हिसार-दिल्ली हाइवे-9 के मय्यड़ टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवाया

हिसार-दिल्ली हाइवे-9 के मय्यड़ टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवाया

हिसार: किसान आंदोलन के 17वें दिन हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 के मय्यड़ टोल प्लाजा को सुबह ही किसानों ने फ्री करवा दिया है. किसानों का टोल प्लाजा पर पहुंचना शुरू हो गया है. हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे पर से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. पंजाब और राजस्थान को दिल्ली से जोड़ता नेशनल हाइवे-9. सुरक्षा व्यवस्था के चलते टोल पर पुलिस बल तैनात है.

08:24 December 12

करनाल: पंजाब से आए किसानों ने घरौंडा टोल फ्री करवाया

करनाल:बीती रात 12 बजे पंजाब से आए किसानों ने करनाल-पानीपत स्थित घरौंडा टोल को फ्री करवाया. किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान मौके पर पुलिस की कई टीमें मौजूद रहीं. इससे पहले किसानों ने प्रशासन को सुबह 9 बजे टोल फ्री कराने का अल्टीमेटम दिया था. 

07:12 December 12

किसान आंदोलन लाइव अपडेट

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 17वां दिन है. लेकिन 16 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों और सरकार के बीच बात नहीं बन पाई है. आज किसान संगठनों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है. लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और फरीदाबाद-गुरुग्राम बॉर्डर पर 60 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

Last Updated : Dec 12, 2020, 3:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details