हरियाणा

haryana

ETV Bharat / city

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है सुषमा स्वराज का नाम, पढ़िए उनकी खास उपलब्धियां - सुषमा स्वराज लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की. सुषमा स्वराज का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है.

sushma swaraj

By

Published : Aug 7, 2019, 2:04 AM IST

Updated : Aug 7, 2019, 2:44 AM IST

चंडीगढ़: सुषमा स्वराज ने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली. वो 2014 में भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी थीं. इसके अलावा भी उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं. यहां हम आपको सुषमा स्वराज की उपलब्धियों के बारे में-

  • सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री रही- 1977 में 25 साल की उम्र में सुषमा स्वराज भारत में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं और 1977 से 1979 तक आठ विभागों को संभाला जिसमें समाज कल्याण, श्रम और रोजगार शामिल रहे.
  • सुषमा स्वराज का नाम भारतीय इतिहास में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री के नाम पर दर्ज है. उनके पति स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं. स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं. सुषमा स्वराज और उनके पति की उपलब्धियों के ये रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ करते हुए उन्हें विशेष दंपत्ति का स्थान दिया जा चुका है.
  • 1979 में 27 वर्ष की आयु में सुषमा स्वराज हरियाणा में जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई थीं.
  • सुषमा स्वराज के नाम राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की पहली महिला प्रवक्ता बनने का रिकॉर्ड भी है.
  • सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं.
  • वह पहली महिला केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रही हैं.
  • सुषमा स्वराज लोकसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता भी रही हैं.
  • हरियाणा विधानसभा द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्पीकर का पुरस्कार दिया गया था.
  • सुषमा स्वराज को वर्ष 2008 और 2010 में दो बार सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला. वह पहली और अब तक की एकमात्र महिला सांसद हैं जिन्हें असाधारण सांसद का पुरस्कार मिला है.
  • 2014 में मोदी सरकार में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया. तब वो भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी थीं.
Last Updated : Aug 7, 2019, 2:44 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details