हरियाणा

haryana

ETV Bharat / briefs

जेजेपी मानती है कि राम रहीम हुआ साजिश का शिकार - डेरा सच्चा सौदा

राम रहीम को लेकर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बड़ा बयान दिया है. निशान सिंह की माने तो राम रहीम साजिश का शिकार हुआ है.

जेजेपी मानती है राम रहीम हुआ साजिश का शिकार

By

Published : Apr 21, 2019, 7:17 PM IST

Updated : Apr 21, 2019, 7:31 PM IST

फतेहाबाद: चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियां एक बार फिर डेरे का रुख करने लगी है. डेरा समर्थकों को अपनी ओर करने के लिए नेता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. डेरा समर्थकों के बीच पहुंचे जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उनकी माने तो राम रहीम के साथ साजिश हुई है. राम रहीम साजिश के तहत जेल में बंद है.

राम रहीम का जेल जाना दुखद

क्या बोले निशान सिंह ?
निशान सिंह ने अपने बयान में कहा कि गुरुजी ( राम रहीम ) को प्रताड़ित किया गया. उन्होंने मनोहर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो कुछ राम रहीम के साथ हुआ उसके पीछे सरकार का हाथ है. जबकी कही ना कही मनोहर लाल के ऊपर भी राम रहीम का हाथ था. निशान सिंह यही चुप नहीं हुए उन्होंने राम रहीम के जेल जाने को दुखद बताते हुए कहा कि शायद भगवान ने राम रहीम की ड्यूटी जेल में लगाई होगी.

राम रहीम के साथ हुई साजिश-निशान सिंह

राम रहीम का जेल जाना दुखद-निशान सिंह
निशान सिंह डेरा के समर्थन लेने के चक्कर में ये भूल गए कि राम रहीम एक बलात्कारी है. उस पर साध्वियों के साथ दुष्कर्म का आरोप नहीं है . उसे इस मामले में कोर्ट दोषी ठहरा चुका है यही नहीं राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या में भी दोषी है और कोर्ट इस मामले में भी राम रहीम को सजा सुना चुका है. ऐसे में राम रहीम का समर्थन करना, उसका जेल जाना दुखद बताना, क्या किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को शोभा देता है ?

Last Updated : Apr 21, 2019, 7:31 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details