दिल्ली

delhi

केदारनाथ में भोलेनाथ का जलाभिषेक

ETV Bharat / videos

Chandrayaan-3 Landing: चांद से चंद कदम दूर... होगी सफल लैंडिंग, बदरी-केदार में किया गया जलाभिषेक - Chandrayaan 3 Landing

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 23, 2023, 3:21 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 3:38 PM IST

चंद्रयान-3 आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड होगा. इसके लिए ISRO ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. देशभर में  चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन पूजन किया जा रहा है.  एमपी का महाकाल हो या फिर अयोध्या का राम मंदिर सभी जगह  चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं की जा रही हैं.इसी कड़ी में केदारनाथ में भी पूजा अर्चना की जा रही है. बाबा केदार का जलाभिषेक कर चंद्रयान-3 सफलता की कामना की गई है. पूजा में बद्री केदार मंदिर समिति के अधिकारी और पुरोहित शामिल हुए हैं.  बदरीनाथ धाम में भी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक संपन्न किया तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ने पूजा- अर्चना संपन्न की साथ ही सभी के द्वारा चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की. इसके साथ ही नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद ने भी पूजा-अर्चना की. ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवशंकर लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, शक्तिपीठ कालीमठ, त्रिजुगीनारायण मंदिर सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में चंद्रयान -3 अभियान की सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई.इससे पहले सीएम धामी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी. हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ किया.

Last Updated : Aug 23, 2023, 3:38 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details