दिल्ली

delhi

मां यमुना की डोली

By

Published : Apr 22, 2023, 11:00 AM IST

Updated : Apr 22, 2023, 3:44 PM IST

ETV Bharat / videos

Chardham Yatra 2023: मां यमुना की डोली यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

आज उत्तराखंड चारधाम यात्रा में भी यूपी की कांवड़ यात्रा जैसा दृश्य दिखाई दिया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खरसाली से मां यमुना की डोली के साथ यमुनोत्री के लिए चले. इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई. पहली बार ऐसा होता देख श्रद्धालु रोमांचित थे. इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करवाया करते थे. उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ कि चारधाम यात्रियों पर आसमान से पुष्प वर्षा की गई. आज दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंग. दोनों धामों में कपाट खुलने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कपाट खुलने के बाद अगले छह महीने यमुनोत्री में श्रद्धालुओं को मां यमुना के दर्शन होंगे. गंगोत्री में मां गंगा के दर्शन होंगे.  

Last Updated : Apr 22, 2023, 3:44 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details