दिल्ली

delhi

ETV Bharat / videos

चंडीगढ़: मनचलों ने लड़कियों को सरेआम छेड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार - चंडीगढ़ लड़कियों से छेड़छाड़ वीडियो

By

Published : Apr 20, 2022, 10:08 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:22 PM IST

चंडीगढ़ में कॉलेज की लड़कियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां कुछ लड़कों ने लड़कियों को छेड़ा और उन पर फब्तियां कसी. सिर्फ यही नहीं, मनचलों ने चलती कार से उनके ऊपर 20-20 रुपए के नोट भी उड़ाए. घटना मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-36 में की घटी. लड़की के घटना की वीडियो बनाने के दौरान एक लड़के ने उसका फोन भी छीनने की कोशिश की. बाद में लड़कियों ने सेक्टर-36 थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कों को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों में से एक आरोपी प्राइवेट बैंक का मैनेजर है और बाकी दोनों आरोपियों का सब्जियों का काम है. वहीं पुलिस ने जब लड़कों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उन्होंने कुछ नहीं किया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details