Watch: ऋतु करिधाल को मिली चंद्रयान-3 की लैंडिंग की अहम जिम्मेदारी - चंद्रयान मिशन
लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ऋतु करिधाल चंद्रयान-3 की अहम लैंडिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी. लखनऊ विश्वविद्यालय की डीन ऑफ स्टूडेंट पूनम टंडन के कहा कि यह न केवल भौतिकी विभाग के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है. हमारी छात्र चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग में मदद कर रही है. प्रोजेक्ट के लिए सॉफ्ट लैंडिंग वास्तव में महत्वपूर्ण है.
उन्होंने ऋतु करिधाल के बारे में बताया कि उसने 1996 में हमारे भौतिकी विभाग से एमएससी की थी. वह वास्तव में एक प्रतिभाशाली छात्रा थी. उसने गेट के लिए भी अर्हता प्राप्त की और फिर एम टेक की पढ़ाई की. ऋतु करिधाल को इसरो के लिए चुना गया था जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी. उन्होंने यहां भौतिकी विभाग में पढ़ाया भी था. वह वास्तव में अपनी पढ़ाई, शोध के प्रति समर्पित थी. उसके अंदर विज्ञान के क्षेत्र में कुछ करने की इच्छा हमेशा से थी.
लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ऋतु करिधाल इसरो की वैज्ञानिक हैं. ऋतु 23 अगस्त को होने वाली चंद्रयान-3 की महत्वपूर्ण लैंडिंग को संभालेंगी. लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण की डीन प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि ऋतु कारिधल जब लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थीं तभी उनका चयन इसरो के लिए हो गया था. वह भौतिकी विभाग में पढ़ाती भी थीं. प्रोफेसर टंडन ने कहा कि इसरो वैज्ञानिक ऋतु हमेशा प्रतिभाशाली छात्र रहीं हैं. उनमें विज्ञान के प्रति जुनून दिखाया है.