दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sukhibhava

व्यायाम से पहले स्ट्रॉन्ग कॉफी पुरुषों में फैट बर्निंग में सहायक : अध्ययन - स्वास्थ्य

इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वर्क-आउट से पहले कॉफी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, और व्यायाम से पहले एक स्ट्रॉन्ग कॉफी पुरुषों में वसा गलाने की दर को बढ़ाता है, इसलिए व्यायाम से पहले एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी जरूर लें।

Strong coffee beneficial for men
स्ट्रॉन्ग कॉफी पुरुषों के लिए फायदेमंद

By

Published : Mar 25, 2021, 3:26 PM IST

Updated : Mar 25, 2021, 3:31 PM IST

एक नये अध्ययन के अनुसार एरोबिक व्यायाम से आधे घंटे पहले एक स्ट्रॉन्ग कॉफी (लगभग 3 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम कैफीन) वसा की मात्रा को कम करती है।

जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि कैफीन का प्रभाव दोपहर के व्यायाम में सुबह की तुलना में अधिक होता है।

स्पेन के ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता फ्रांसिस्को जोस अमरो-गाहेते का कहना है कि, हमारे अध्ययन के परिणामों से पता चला है कि दिन में एरोबिक व्यायाम परीक्षण करने से 30 मिनट पहले स्ट्रॉन्ग कैफीन पीने से व्यायाम के दौरान अधिकतम वसा ऑक्सीकरण को बढ़ा देता है।

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने निर्धारित करने का यह लक्ष्य रखा कि क्या खेल के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कैफीन, दुनिया में सबसे अधिक खपत होने वाले एर्गोजेनिक पदार्थों में से एक है, जो वास्तव में व्यायाम के दौरान ऑक्सीकरण या चर्बी कम करने की दर को बढ़ावा देता है।

32 साल की औसत आयु वाले पुरुषों के एक समूह ने सात दिनों के अंतराल पर चार बार व्यायाम परीक्षण पूरा किया। प्रतिभागियों ने सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे 3 मिलीग्राम / किलोग्राम कैफीन का सेवन किया(प्रत्येक प्रतिभागी ने रैंडम क्रम में सभी चार स्थितियों में परीक्षणों को पूरा किया)।

प्रत्येक व्यायाम परीक्षण से पहले की स्थिति (अंतिम भोजन, शारीरिक व्यायाम या उत्तेजक पदार्थों के सेवन के बाद से समाप्त होने वाले अवधी) को कड़ाई से मानकीकृत किया गया, और व्यायाम के दौरान वसा के ऑक्सीकरण की गणना को उसी के अनुसार किया गया।

पढ़े:युवाओं में बढ़ा बॉडी पॉलीशिंग का ट्रेंड

इस अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि दोपहर में मध्यम तीव्रता से किया गया तीव्र कैफीन सेवन और एरोबिक व्यायाम का संयोजन शारीरिक व्यायाम के दौरान चर्बीकम करने की दर को बढ़ाने के इच्छुक लोगों के लिए मनचाहे परिणाम देता है।

Last Updated : Mar 25, 2021, 3:31 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details