दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

सेवा समर्पण अभियान के तहत लिया गया संकल्प, संस्था उठाएगी 71 गरीब कन्याओं की पढ़ाई का खर्चा - sewa samarpan Campaign Mahendra Park

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा नेता ने एक संस्था की मदद से 71 गरीब कन्याओं को गोद लिया है, जिनके 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च भी संस्था ही उठायेगी.

girls-adopted-by-foundation-of-bjp-leader-in-mhendra-park-delhi
संस्था उठाएगी 71 गरीब कन्याओं के पढ़ाई का खर्चा

By

Published : Oct 7, 2021, 4:55 PM IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष केवल अश्विनी अहूजा ने एक नेक काम किया है. उन्होंने एक संस्था के माध्यम से 71 गरीब कन्याओं को गोद लिया है, जिनके 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च भी संस्था ही उठायेगी. संस्था द्वारा इलाके के करीब 100 लोगों को सूखा राशन भी दिया जा रहा है, ताकि लोगों को दो वक्त की रोटी समय पर मिल सके.

सेवा समर्पण अभियान के तहत लिया गया संकल्प
संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आदर्श नगर विधानसभा के महेंद्रा पार्क वार्ड नंबर 16 में किया गया. जिसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के दिल्ली के अध्यक्ष वासु रुख़ड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:शारदीय नवरात्रि 2021ः जानिए, कैसे करें कलश स्थापना

संस्था के पदाधिकारी भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश के कोषाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान के तहत किया गया है. इसके साथ ही करीब सौ लोगों को जरूरत के अनुसार सूखा राशन की वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह सभी कन्याएं सेवा बस्ती की हैं. जो परिवार अपनी बेटी को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं और परिवार के आर्थिक हालात भी ठीक नहीं हैं, उन बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी संस्था की होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details