नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे चुनावी दंगल में नजफगढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी साहिब सिंह यादव ने रोशनपुरा कॉलोनी मे चुनाव प्रचार किया. आज साहिब सिंह यादव ने घर-घर जाकर लोगों से अपने लिए वोट मांगे.
नजफगढ़ विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी ने रोशनपुरा कॉलोनी में जनसपंर्क रैली निकाली - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कारण कांग्रेस ने कमर कस ली है. इसी के कारण कांग्रेस के उम्मीदवार साहिब सिंह यादव ने नजफगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाया. कांग्रेस उम्मीदवार साहिब सिंह यादव ने नजफगढ़ रोशनपुरा कॉलोनी में पैदल यात्रा निकाली.

कांग्रेस प्रत्याशी ने निकाली पदयात्रा
राजधानी में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने कमर कस ली है. इसी के कारण कांग्रेस के उम्मीदवार साहिब सिंह यादव ने नजफगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाया. कांग्रेस उम्मीदवार साहिब सिंह यादव ने नजफगढ़ रोशनपुरा कॉलोनी में पैदल यात्रा निकाली. इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
साहिब सिंह ने रोशनपुरा के घर-घर जा कर अपने लिए वोट मांगे. साहिब सिंह के जनसंपर्क अभियान के दौरान रोशनपुरा के सभी निवासियों ने कांग्रेस उम्मीदवार का हार पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया. साहिब सिंह यादव के साथ पूर्व निगम पार्षद जय किशन शर्मा भी मौजूद रहे. रैली में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशी साहिब सिंह के लिए वोट मांगे.