दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा में बाधा, यात्री परेशान

मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सुबह लगभग 7 बजे सबसे पहले तकनीकी खराबी आई. इसके चलते ओखला विहार से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाया गया.

By

Published : May 18, 2019, 6:57 PM IST

Updated : May 18, 2019, 11:52 PM IST

आठ घंटे में चार बार ठिठकी दिल्ली मेट्रो की ट्रेन

नई दिल्ली: राजधानी में मेट्रो लाइन पर तकनीकी खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार को भी महज 8 घंटे के भीतर तीन लाइनों पर चार बार मेट्रो सेवा में दिक्कत रही. ये दिक्कत येलो, मैजेंटा और वायलेट लाइन पर देखने को मिली. दिल्ली मेट्रो ने खुद ट्वीट कर इन खराबियों के बारे में यात्रियों को जानकारी दी.

धीमी रफ्तार से चलाई गई मेट्रो
जानकारी के अनुसार मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सुबह लगभग 7 बजे सबसे पहले तकनीकी खराबी आई. इसके चलते ओखला विहार से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाया गया.

आठ घंटे में चार बार ठिठकी दिल्ली मेट्रो की ट्रेन


इस दौरान एक के पीछे एक मेट्रो सेवा धीमी होती चली गई. जिसके चलते सुबह के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस लाइन पर आई तकनीकी समस्या को ठीक करने में लगभग आधे घंटे का समय लगा, जिसके बाद मेट्रो सेवा को सामान्य रूप से चलाया गया.


येलो लाइन पर दो बार आई खराबी
दिल्ली मेट्रो की महत्वपूर्ण लाइनों में से एक येलो लाइन पर शनिवार को दो बार खराबी देखने को मिली. सुबह लगभग 11 बजे मेट्रो की येलो लाइन पर आइएनए से विश्वविद्यालय के बीच समस्या आई, जिसकी वजह से मेट्रो को कई स्टेशनों पर रोका गया.

दोपहर लगभग 3 बजे एक बार फिर विश्वविद्यालय से लेकर समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के बीच में तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो सेवा धीमी रफ्तार से चलती रही. डीएमआरसी का दावा है कि महज 5 मिनट के भीतर इस समस्या को उन्होंने दूर कर लिया और इसके बाद सामान्य रूप से मेट्रो सेवा को चलाया गया.

आठ घंटे में चार बार ठिठकी दिल्ली मेट्रो की ट्रेन

वायलेट लाइन पर युवती के कूदने से परेशानी
दोपहर लगभग 2 बजे कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के बीच चलने वाली वायलेट लाइन के अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. जिसके चलते नीलम चौक मेट्रो स्टेशन से लेकर राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच में मेट्रो सेवा लगभग 15 मिनट तक बाधित रही. वहां पर मेट्रो सेवा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और युवती को बाहर निकालने के बाद इस मेट्रो सेवा को दोबारा बहाल किया गया.

Last Updated : May 18, 2019, 11:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details