दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

कालिंदीकुंज यमुना घाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, केजरीवाल पर बोला हमला - delhi ncr news

छठ को लेकर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है. गुरुवार शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचे और और यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यमुना की छठ पूजा में अब कुछ ही दिन बचे हैं और अब भी यमुना का हाल बदहाल है. केजरीवाल ने 8 सालों में कोई काम नहीं किया है.

कालिंदीकुंज यमुना घाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार
कालिंदीकुंज यमुना घाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार

By

Published : Oct 27, 2022, 9:23 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर जमकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी पूर्वांचल के लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

छठ को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीति गर्म है. यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार भाजपा और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी पर हमला बोला रही है. गुरुवार सुबह मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा कालिंदी कुंज घाट पहुंचकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था. वहीं गुरुवार शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचे और और यमुना की बदहाल स्थिति को लेकर केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला.

कालिंदीकुंज यमुना घाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार
उन्होंने कहा कि यमुना की बदहाल स्थिति है. छठ पूजा को लेकर यहां पर कोई तैयारियां नहीं की गई है. कल से नहाए-खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. लेकिन केजरीवाल सरकार उसकी तैयारियां नहीं कर रही है, जबकि यमुना में फैले झाग को छुपाने के लिए हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहे हैं. 8 साल से सिर्फ वादे कर रहे हैं, लेकिन यमुना की सफाई नहीं हुई. वे कहते थे कि यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन यमुना को बदहाल करके छोड़ दिया और अभी तक यमुना घाट पर छठ पूजा के लिए कोई तैयारियां नहीं की जा रही हैं. मजबूरन ऐसे ही यमुना में छठ व्रतियों को डुबकी लगानी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें:हिंदू विरोधी हैं अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार: आदेश गुप्ता

इस दौरान उन्होंने कालिंदी कुंज घाट पर मृत पड़े एक जानवर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटवाया. बता दें छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाए खाए के साथ हो रही है, जिसको लेकर कालिंदी कुंज यमुना घाट पर छठ व्रती पहुंचने लगे हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details