दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

दिल्ली में प्रियंका के रोड शो के बाद कार्यकर्ता उत्साहित बोले- अब कांग्रेस का जीतना तय है - naveen nishant

रोड शो के दौरान मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से ईटीवी भारत ने खास बातचीत की है, लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनावी समर में उतरने से दिल्ली में कांग्रेस की वापसी पक्की हो गई है. लोगों का ये भी कहना है कि प्रियंका गांधी में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक देखने को मिलती है.

प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं में जोश

By

Published : May 8, 2019, 9:59 PM IST

Updated : May 8, 2019, 10:35 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजधानी दिल्ली में दो रोड शो किए, पहला रोड शो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के समर्थन में, जबकि दूसरा रोड शो दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर सिंह के समर्थन में किया. प्रियंका के रोड शो के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनता काफी उत्साहित दिखी, लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी के इस रोड शो के बाद से कांग्रेस की जमीन काफी मजबूत हुई है.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश दिखा

प्रियंका गांधी ने उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित के लिए एक भव्य रोड शो किया. प्रियंका गांधी का रोड शो शास्त्री पार्क के जग प्रवेश अस्पताल के पास से शुरू हुआ और सीलमपुर विधानसभाओं के अलग-अलग इलाकों से गुजरा. प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत फूलों की बरसात से किया.

रोड शो के दौरान मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से ईटीवी भारत ने खास बातचीत की है, लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनावी समर में उतरने से दिल्ली में कांग्रेस की वापसी पक्की हो गई है. लोगों का ये भी कहना है कि प्रियंका गांधी में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक देखने को मिलती है.

महिला कार्यकर्ताओं में प्रियंका के रोड शो ने भरा जोश

मनोज तिवारी के कामकाज से खुश नहीं दिखे लोग
स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान जब स्थानीय सांसद मनोज तिवारी के कामों पर सवाल किया गया तो इलाके के लोगों ने बताया कि सांसद तिवारी ने विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए, लोगों का कहना था कि मनोज तिवारी चुनाव के समय इलाके में आते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद क्षेत्र की जनता को भूल जाते हैं.

दिल्ली में प्रियंका के रोड शो के बाद कार्यकर्ता उत्साहित बोले- अब कांग्रेस का जीतन तय है

कुछ लोगों ने ये भी बताया कि प्रियंका गांधी को 2014 के चुनाव के बाद ही राजनीति में सक्रिय हो जाना चाहिए था. लोगों के मुताबिक प्रियंका गांधी 2014 के बाद ही सक्रिय राजनीति में उतर जाती तो आज पूरे देश में कांग्रेस की लहर होती .क्योंकि प्रियंका गांधी ने अभी 3 महीने पहले ही कांग्रेस में पद संभाला है और इतने कम समय में पूरे देश की राजनीति समझ पाना बहुत मुश्किल है.

दिल्ली की 7 लोकसभा सीट का ताज किसके सर पर सजेगा ये तो 23 मई को पता लगेगा. लेकिन लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि प्रियंका गांधी का ये रोड शो दमदार रहा है.

Last Updated : May 8, 2019, 10:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details