नई दिल्ली:दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को गुरुवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक गजट अधिसूचना के अनुसार कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव को NDMC का सदस्य नामित किया गया है. वहीं सतीश उपाध्याय NDMC के नए उपाध्यक्ष होंगे.
सतीश उपाध्याय होंगे NDMC के नये उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की भी संभाल चुके हैं कमान - NDMC appointments for vice president
NDMC ने दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष एवं चार अन्य कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है. इस संबंध में एक गजट जारी किया गया है. जल्दी ही उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्य अपने पद और गोपनीयता का शपथ लेंगे.
![सतीश उपाध्याय होंगे NDMC के नये उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की भी संभाल चुके हैं कमान NDMC appointments former BJP president satish upadhyaya vice president of urban body IN DELHI](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-12889401-232-12889401-1630041112738.jpg)
सतीश उपाध्याय होंगे NDMC के नये उपाध्यक्ष
सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से पार्षद और 2014 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष चुने गए थे. इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे. साथ ही 2009-10 तक सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. वहीं NDMC सदस्यों के रूप में कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेव के नामों की घोषणा की गई है.