दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

VIDEO: कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी की जगह 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के लगाए नारे

प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते समय सुरेंद्र कुमार 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे. इससे मंच पर उपस्थित पार्टी के बड़े नेता असहज हो गए.

By

Published : Dec 2, 2019, 8:17 AM IST

Updated : Dec 2, 2019, 9:38 AM IST

congress rally raised slogan priyanka chopra zindabad video news
कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए

नई दिल्ली:रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. साथ ही सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे.

प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने

इसी क्रम में मंच से बवाना विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने कुछ ऐसा नारा लगाया कि मंच पर मौजूद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता अवाक रह गए. दरअसल प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते समय सुरेंद्र कुमार 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे. इससे मंच पर उपस्थित पार्टी के बड़े नेता असहज हो गए.

मंच से मांगी माफी
दरअसल दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार को कांग्रेस की जन आक्रोश सभा थी. इस कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे और मंच पर माइक पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने संभाल रखी थी. तभी वे पार्टी कार्यकर्ताओं कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नारे लगवा रहे थे. इस दरमियान ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए. हालांकि, उन्होंने मंच से ही तुरंत सॉरी बोलकर प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगवाए.

कांग्रेस की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
वैसे अब प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे वाली खबर चर्चा का विषय बन गई है लेकिन अभी तक इस पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Last Updated : Dec 2, 2019, 9:38 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details