World Environment Day 2021: देश-दिल्ली में क्या है पर्यावरण संरक्षण का हाल, इस दिन से जुड़ी 10 खास बातें - विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश
आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2021) है. आखिर 5 जून को ही क्यों पर्यावरण दिवस मनाते हैं, आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी 10 खास बातें.
![World Environment Day 2021: देश-दिल्ली में क्या है पर्यावरण संरक्षण का हाल, इस दिन से जुड़ी 10 खास बातें World Environment Day](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-12021409-thumbnail-3x2-fwef.jpg)
World Environment Day
5 जून को हर साल विश्व विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. इसका इतिहास, थीम और भारत में पर्यावरण संरक्षण का क्या है हाल, आइए जानते हैं.
वीडियो रिपोर्ट
- विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी.
- दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था.
- भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस सम्मेलन में भाग लिया था.
- इस सम्मेलन के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी नींव पड़ी थी.
- विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)' है.
- इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा.
- कई प्रयासों के बाद भी 2015 और 2020 के प्रति वर्ष 10 मिलियन हेक्टेयर वनों की कटाई की गई.
- अकेले भारत में साल 2018-2019 में 30 लाख 36 हजार 642 पेड़ों की कटाई की गई.
- राजधानी दिल्ली में साल 2008 से 2018 के बीच 77 हजार 617 पेड़ों की कटाई हुई.
- पेड़ों की कटाई के ही कारण दिल्ली-NCR दुनियाभर में दूसरा सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित क्षेत्र है.
Last Updated : Jun 5, 2021, 12:50 PM IST