दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

दिल्ली स्थित नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 का लाइव वीडियो देखने पहुंचे लोग, दिखा गजब का उत्साह - दिल्ली की ताजा खबरें

दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव वीडियो दिखाया जाएगा. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं. इस दौरान लोगों में इस गौरवशाली क्षण को लाइव देखने के लिए गजब का उत्साह दिखा.

People reached Nehru Planetarium in delhi
People reached Nehru Planetarium in delhi

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 23, 2023, 5:30 PM IST

नेहरू तारामंडल में पहुंचे लोग

नई दिल्ली:चंद्रयान 3 की लैंडिंग कुछ ही समय में होने वाली है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार यह मिशन तय समय सीमा में ही पूरा होगा. उम्‍मीद की जा रही है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचेगा.

इसको लेकर दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लाइव दिखाए जाने को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बेहद खास मिशन को लेकर बड़ों के साथ बच्चे भी खासा उत्साहित हैं. लोगों ने कहा कि अब भारत भी चंद्रमा की सतह को छूने वाले देशों के समूह में शामिल होने जा रहा है. भारतवासियों के लिए यह गौरवशाली दिन है. इस दौरान लोगों ने कहा कि आज भारत इतिहास रचने जा रहा है और हम इस बात से बेहद खुश हैं. वहीं यहां आने वाले लोगों को इस मिशन के बारे में बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-चंद्रयान 3 को लेकर उत्साहित दिल्ली के स्कूली बच्चे, शाम में लैंडिंग का देखेंगे लाइव नजारा

गौरतलब है कि चंद्रयान 3, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में लैंड करने जा रहा है. इससे चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के बारे में और जानकारी मिल सकेगी जो भारत के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी. इस मिशन की सफलता के बाद भारत सॉफ्ट लैंडिंग की जटिल तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले ऐसा अमेरिका, अविभाजित रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3 moon landing : इसरो ने कहा- 'ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस' के लिए पूरी तरह से तैयार

ABOUT THE AUTHOR

...view details