दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

राजेंद्र नगर में लोगों ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए किया यज्ञ - चंद्रयान 3

दिल्ली के राजेंद्र नगर के लोगों ने बुधवार को चंद्रयान 3 की सफलता के लिए यज्ञ किया. इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्हें अपने वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है.

performed Yagya for success of Chandrayaan 3
performed Yagya for success of Chandrayaan 3

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 23, 2023, 6:10 PM IST

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर पूरा देश उत्साहित है. इसको लेकर देश में विभिन्न जगहों पर पूजा पाठ आदि किया गया ताकि मिशन चंद्रयान 3 सफल हो. इसी कड़ी में दिल्ली के राजेंद्र नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ किया और चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना की.

इस मौके पर लोग काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा कि हमारा देश नायक कीर्तिमान रचने जा रहा है और इसके लिए हमने शाम को उत्सव मनाने की तैयारी की है. इसमें ढोल नगाड़े से लेकर आतिशबाजी भी शामिल है. इस पल का हम लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है और यह मिशन पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें-दिल्ली स्थित नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 का लाइव वीडियो देखने पहुंचे लोग, दिखा गजब का उत्साह

गौरतलब है कि चंद्रयान 3 मिशन को लेकर पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. चांद की सतह पर उतरने वाला चंद्रयान 3 अपनी निर्धारित दिशा में आगे बढ़ रहा है. इस मिशन की सफलता के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, चीन और अविभाजित रूस ऐसा करने में सफल रहे हैं. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद कई चरणों ये गुजरते हुए यह चांद पर उतरने के लिए बिलकुल तैयार है. इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने कई तरह के विकल्प भी रखे हुए हैं, ताकि इसकी सफल लैंडिंग को सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3 Mission: धरती से चांद तक पहुंचने के लिए कैसा रहा चंद्रयान-3 का अब तक का सफर, यहां जानिए

ABOUT THE AUTHOR

...view details