दिल्ली

delhi

Chirag Delhi Flyover का एक हिस्सा बंद होने से लगा भीषण जाम, चींटी की तरह रेंगता रहा ट्रैफिक

By

Published : Mar 13, 2023, 7:34 AM IST

राजधानी में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आसपास रविवार को भीषण जाम देखने को मिला. दरअसल, नेहरू प्लेस से आईआईटी की ओर जाने वाले मार्ग के बंद होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. इसको लेकर पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा.

Chirag Delhi Flyover का एक हिस्सा बंद
Chirag Delhi Flyover का एक हिस्सा बंद

नई दिल्ली:चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक हिस्से को मरम्मत कार्य के चलते बंद करने से रविवार को फ्लाईओवर के आसपास भीषण जाम देखने को मिला. फ्लाईओवर के नीचे और आसपास के एरिया में काफी लंबा जाम देखा गया और वाहन चींटी की तरह रहते हुए नजर आए. रविवार को वीकेंड पर छुट्टी के दिन भी भीषण जाम देखकर लोगों के पसीने छूट गए और वाहनों की लंबी कतार देखी गई. इस दौरान लोग चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे से होकर आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले मार्गों का उपयोग करते दिखाई दिए.

हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करके अन्य वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी है. चिराग दिल्ली फ्लाईओवर केनेहरू प्लेस से आईआईटी की ओर जाने वाले मार्ग (कैरिजवे) के बंद होने से लोगों को नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से खानपुर तक और चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से मूलचंद फ्लाईओवर तक भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें-Ashram Flyover: आश्रम डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर खुलने के बाद सरायकाले खां बना जाम का अड्डा, जानिए वजह

बता दें कि दो चरणों में पूरा होने वाले फ्लाईओवर की मरम्मत के काम के तहत रविवार से शुरू हुए पहले चरण में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आईआईटी की ओर जाने वाले मार्ग (कैरिजवे) की मरम्मत शुरु कर दी गई है. इस कैरिजवे के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ट्रैफिक के स्मूथ फ्लो के लिए अगर जरूरत पड़ी, तो चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर बाहरी रिंग रोड पर हैवी और कमर्शियल वाहनों को रोका भी जा सकता है.

यह भी पढ़ें-Traffic problems in Delhi: ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां

ABOUT THE AUTHOR

...view details