दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

गार्गी कॉलेज की छात्राओं का आरोप, बाहरी लोगों ने की छेड़छाड़ - etv bharat

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को उनके एनुअल फंक्शन में बाहरी लोगों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की.

Gargi college students accuse outside boys of molestation
छात्राओं ने लगाया बाहरी लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप

By

Published : Feb 9, 2020, 4:46 PM IST

नई दिल्ली: गार्गी कॉलेज की कई छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को उनके एनुअल फंक्शन में बाहरी लोगों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की है. पूरी घटना 6 फरवरी को शाम 4 बजे की बताई जा रही है.

छात्राओं ने लगाया बाहरी लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप

बाहरी लड़कों पर अश्लीलता का आरोप
बता दें कि एक छात्रा ने कई लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि 6 फरवरी को शाम करीब 4 बजे मेन गेट खुला हुआ था और लड़कों ने अंदर आना शुरू कर दिया. वे लड़कियों पर लगातार अश्लील और भद्दे कमेंट कर रहे थे.

इसके साथ ही लड़कियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर जो भी लोग आते हैं. उनकी आईडी पास चेक किया जाता है जब कॉलेज में एनुअल फंक्शन चल रहा था तो कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी.

एक छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज छात्राओं के लिए सुरक्षित नहीं है. पिछले साल भी मेरी कई दोस्तों को परेशान किया गया था लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details