नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली और गाजियाबाद के बदमाशों में सोमवार रात गैंगवार हुई। दोनों तरफ से खूब गोलियां चली लाठी-डंडे चले जमकर पथराव हुआ है। गैंगवार में 3 बदमाशों को गोली लगी है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस को घटनास्थल कई खोखे (खाली कारतूस) मिले हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हुआ था। वारदात 6 तारीख की रात पप्पू कॉलोनी की बताई जा रही है। करीब 12 बजे टोनी गैंग और पिंकी गैंग के सदस्य आपस में भीड़ गए, दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।