दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

निगमों में आर्थिक संकट की जिम्मेदार कांग्रेस और AAP, उपचुनाव को लेकर BJP तैयार - उपचुनाव को लेकर BJP तैयार दिल्ली नगर निगम

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव 28 फरवरी को होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस ने उपचुनाव के मद्देनजर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पोल खोल अभियान के तहत कर दी है.

congress campaign for municipal corporation of delhi byelection
निगमों में आर्थिक संकट की जिम्मेदार कांग्रेस और AAP

By

Published : Feb 4, 2021, 10:29 PM IST

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में निगम उपचुनाव के मद्देनजर सियासी पारा गरमा गया है. आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी उपचुनाव के मद्देनजर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पोल खोल अभियान के तहत कर दी है. त्रिलोकपुरी में पोल खोल अभियान के पहले कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने न सिर्फ भाजपा शासित नगर निगम पर जमकर निशाना साधा बल्कि आप को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई.

निगमों में आर्थिक संकट की जिम्मेदार कांग्रेस और AAP

'व्यवस्था बिगड़ने के पीछे कांग्रेस'

नॉर्थ एमसीडी के मेयर और भाजपा के नेता जयप्रकाश ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस राजधानी दिल्ली में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है. जिसके चलते अब वह दिल्ली के अंदर अपना दोबारा जनाधार बनाने के लिए पोल खोल जैसे अभियान चला रही है, लेकिन समझने वाली बात यह है कि राजधानी दिल्ली के अंदर जो आज व्यवस्था बिगड़ी है, उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ कांग्रेस का है.

निगम बदहाली के दौर से गुजर रहा

जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के अंदर निगमों का विभाजन गलत तरीके से किया गया, जिसकी वजह से आज निगम आर्थिक बदहाली से गुजर रही है. वहीं आप की दिल्ली सरकार भी निगमों को जबरन परेशान करने के लिए राजनीतिक द्वेष भावना के तहत फंड रोक कर बैठी है. इसकी वजह से न सिर्फ दिल्ली के विकास कार्य रुके हैं, बल्कि दिल्ली की जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें:-निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुरू किया पोल-खोल अभियान

देखा जाए तो नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश ने कांग्रेस के पोल खोल अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली के अंदर अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरीके से खो चुकी है. आज कांग्रेस किसकी पोल रही है, जबकि दिल्ली में जितने भी संकट हैं वह सब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की वजह से हैं. निगमों का गलत तरीके से कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में विभाजन किया जाएगा.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details