दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

वेतन की मांग को लेकर EDMC मुख्यालय पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने इस दौरान जमकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

By

Published : Feb 4, 2022, 6:22 PM IST

वेतन की मांग
वेतन की मांग

नई दिल्ली :वेतन की मांग को लेकर EDMC इंजीनियरिंग विभाग मजदूर यूनियन और उद्यान विभाग दिल्ली नगर निगम मजदूर एकता संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या निगम कर्मचारियों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

इस धरना प्रदर्शन में निगम में कार्यरत सैकड़ों बेलदारों और मालियों ने हिस्सा लिया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. प्रदर्शन में शामिल यूनियन नेताओं ने कहा कि तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है. घर चलाना मुश्किल हो गया है, बच्चों के स्कूल कॉलेजों में फीस बकाया है. नाम काटे जाने की चेतावनी दी जा रही है.

EDMC कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में शामिल निगम कर्मचारियों ने कहा कि वह लोग कर्ज लेकर जीवनयापन करने को मजबूर हैं. हालत ये है कि नॉकरी पर जाने के लिए भी किराए के लिए कर्ज लेना पड़ता है. निगम कर्मचारियों ने कहा कि निगम के अधिकारियों और नेता सिर्फ अस्वासन दे रहे हैं और वह लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली की नई आबकारी नीति के खिलाफ स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली को सफल बनाने में जुटे नेता

आपको तो बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम खराब आर्थिक हालात से गुजर रहा है निगम के पास इतने पैसे भी नहीं कि वह अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सके. निगम के खराब आर्थिक हालात का ठेकड़ा निगम के नेता दिल्ली सरकार पर फोड़ रहे हैं. निगम के नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार निगम के हिस्से का फल नहीं दे रही है जिसकी वजह से निगम अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details