नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र कार्यालय में 99 पर्यावरण सहायकों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर उप-महापौर, हरि प्रकाश बहादुर, स्थायी समिति अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह, नेता सदन, प्रवेश शर्मा, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष, के.के. अग्रवाल, पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, वीर सिंह पंवार, पूर्व महापौर, हर्ष मल्होत्रा, उपायुक्त, वाईवीवीजे राजशेशर रेड्डी, निगम अधिकारी और दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे.
महापौर ने 99 पर्यावरण सहायकों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए - पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 99 पर्यावरण सहायकों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है. जिसमें निगम के महापौर ने 10 महिला पर्यावरण सहायकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.

सम्मानित
करूणामूलक आधार पर नियुक्ति
महापौर निर्मल जैन ने 10 महिला पर्यावरण सहायकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पर्यावरण सहायक निगम की रीढ़ है. उनके कल्याण के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. महापौर निर्मल जैन ने कहा कि निगम कर्मचारियों के हित मे लगातार काम कर रहा है.